Sunday, 3 September 2017

Learn Computer In Hindi कम्‍प्‍यूटर सीखें हिन्‍दी में (Ramesh Verma 7689038640)

Learn Computer In Hindi कम्‍प्‍यूटर सीखें हिन्‍दी में

1. Basic Computer Knowledge

  1. Introduction to Computers - कम्प्यूटर का परिचय
  2. History of Computer - कंप्यूटर का इतिहास 
  3. computer generations history in hindi - कंप्यूटर की पीढ़ी
  4. Computer advantages and disadvantages - कम्प्यूटर के लाभ और हानि
  5. Computers and the Human Brain - हमारा मस्तिष्‍क और कम्‍प्‍यूटर
  6. 2. Basic Structure of Computers

    1. Computer Functions - कंप्यूटर की कार्य प्रणाली
    2. Computer Hardware Structure - कंप्यूटर की हार्डवेयर संरचना
    3. Parts of CPU and their Functions - सीपीयू के अन्‍दरूनी भाग
    4. computer keyboard information in hindi जानिये अपने कम्‍प्‍यूटर की-बोर्ड को
    5. computer memory definition - कम्प्यूटर की मेमारी

    3. Input and output devices definition

Windows XP - विंडोज एक्स पी

                                          Windows XP

  1. [all run commands for windows 7 in hindi] जाने विंडोज रन कमांड के जादू को
  2. [Fix for “The print spooler service is not running” in Hindi] प्रिंट स्पूलर : प्रिंटर की एक आम प्रॉब्लम
  3. विंडोज 7 में इनस्टॉल करें विंडोज एक्‍सपी
  4. डेस्‍कटॉप शार्टकट से मूल फाइल का पता कैसे लगायें
  5. विंडोज एक्स्प्लोरर में टैब बनाईये वेब ब्राउज़र की तरह
  6. face recognition software (अपने चेहरे को कम्‍प्‍यूटर का पासवर्ड बनाइये)
  7. अगर माउस अचानक खराब हो जाये तो.....
  8. computer screen is turned upside down - क्‍या अापका कम्‍प्‍यूटर स्‍क्रीन उल्‍टा हो गया है ?
  9. विण्‍डोज 7 में कलरफुल फोल्‍डर बनायें
  10. virtualbox से एक साथ चलाये windows 7 और windows 8
  11. How to install windows xp in Hindi - विंडोज एक्सपी इनस्टॉल करना सीखें हिन्‍दी में
  12. 7 Easy Ways To Become A Computer Expert - कंप्‍यूटर एक्सपर्ट बनने के 7 आसान तरीके
  13. विण्‍डोज XP का अन्‍त
  14. best tips for your computer speed make faster अगर आपका कम्‍प्‍यूटर धीमा है तो इन तरीकों का प्रयोग करें
  15. how to Create a password to your computer अपने कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें

how to Create a password to your computer अपने कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें

how to Create a password to your computer अपने कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें.


विडोज को अन्‍य व्‍यक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का प्रयोग किया जाता है पासवर्ड लगाने पर जब भी आप कम्‍प्‍यूटर को ऑन करेगे तो पहले पासवर्ड डालना होगा उसके बाद ही कम्‍प्‍यूटर पर कुछ कार्य किया जा सकेगा आईये जानते है  अपने कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें -
  1. Start बटन पर क्लिक कीजिये । 
  2. control panel को open कीजिये । 
  3. user account को खोलिये। 
  4. create a password for your account पर क्लिक कीजिये। 
  5. new password box में अपना पासवर्ड लिखिये। 
  6. confirm new password box  में उसी पासवर्ड को दोबारा लिखिये। 
  7. type a password hint में आप अपने password  के लिये कोई hint लिख सकते है यह तब काम आता है जब आप अपने password को भूल गये हो।
  8. अब create password बटन पर click कर दीजिये। 
  9. आपका computer password से सुरक्षित हो चुका है। 

best tips for your computer speed make faster अगर आपका कम्‍प्‍यूटर धीमा है तो इन तरीकों का प्रयोग करें

best tips for your computer speed make faster अगर आपका कम्‍प्‍यूटर धीमा है तो इन तरीकों का प्रयोग करें

घर में नया कम्‍प्‍यूटर आते ही हम तरह-तरह से प्रयोग उस पर करते हैं, रोज नये-नये Softwere, Games, wallpaper, screen saver आदि कम्‍प्‍यूटर में डाउनलोड/इन्‍स्‍टॉल करते ही रहते हैं। जिस कारण कुछ समय बाद उसी स्‍पीड कम हो जाती है, जिसके लिये आप विण्‍डोज को फार्मेट कर देते है, और नई विण्‍डो इन्‍स्‍टॉल कर लेते हैं, जिससे उसकी वही पुरानी स्‍पीड वापस आ जाती है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि विण्‍डोज को बिना फार्मेट किये भी हम कम्‍प्‍यूटर की स्‍पीड बढा सकते हैं, आईये जानते हैं कैसे - 

"घर में अगर सामान अव्‍यवस्थित रूप से पडा हो तो क्‍या आप वहॉ ठीक से काम कर पायेगें, ठीक उसी प्रकार से भी कम्‍प्‍यूटर की अन्‍दरूनी और बाहरी सफाई भी जरूरी है, जिससे वह ठीक प्रकार से काम कर सके"
  1. सबसे पहले अपने Recycle Bin को चैक करें, यदि वह भरा हुआ है तो उसे Empty कर दें। 
  2. बहुत से व्‍यक्ति कम्‍प्‍यूटर में वायरस से बचने के लिये एक साथ 2-3 या उससे भी ज्‍यादा एन्‍टीवायरस इन्‍स्‍टॉल कर लेते हैं, जिससे उनके कम्‍प्‍यूटर की स्‍पीड बहुत ज्‍यादा कम हो जाती है, याद रखें एक बार में केवल एक ही एन्‍टीवायरस का प्रयोग करें। 
  3. आपने जो Softwere केवल शौकिया अपने कम्‍प्‍यूटर में डाल रखे हैं, जिनको आप कभी प्रयोग नहीं करते हैं, उनको निकाल दीजिये, जिसके लिये आप अपने कन्‍ट्रोल पैनल में Add Remove Programs का प्रयोग करें, अधिक जानकारी के लिये पढें :- किसी Software/Program को uninstall कैसे करें
  4. कम्‍प्‍यूटर की स्‍पीड को अधिक तेज करने के लिये Visual Effects को कम से कम कर दीजिये, अधिक जानकारी के लिये पढें - Windows XP की स्‍पीड दस गुना बढाइये
  5.  कम्‍प्‍यूटर रैम कम्‍प्‍यूटर की स्‍पीड बढाने में सहायक होती है, अगर आपके कम्‍प्‍यूटर में रैम कम है, तो आप उसकी रैम को बढाकर भी उसकी स्‍पीड बढा सकते हैं तत्‍काल रैम उपलब्‍ध न होने पर यह उपाय भी अपना सकते हैं - अपनी पैनड्राइव को रैम की तरह प्रयोग करें
  6. हार्डडिस्‍क से भी गैर जरूरी फाइल को हटा दीजिये, जिन फाइलों आपने कई महीनों से देखा भी नहीं है, उन्‍हें डिलीट कर दीजिये, जिससे आपको हार्डडिस्‍क में नया डाटा स्‍टोर करने के लिये भी जगह मिल जायेगी। 
  7. Defragment का प्रयोग कर हार्डडिस्‍क को व्‍यवस्थित करें, यह आपकी हार्डडिस्‍क में पडी सभी अस्‍त-व्‍यस्‍त फाइलों को व्‍यवस्थित कर देता है, इसके लिये किसी भी हार्डडिस्‍क के किसी भी पार्टीशियन पर माउस से राइट क्लिक कीजिये > Properties को खोलिये > Tool पर जाइये > Defragment now पर क्लिक कीजिये, इस प्रकिया में लगभग 20-25 मिनट लग सकते हैं। 
  8. अपने कम्‍प्‍यूटर से टैम्‍परेरी फाइलों को डिलीट कर दीजिये, इसके लिये ड्राइव C खोलिये > Windows फोल्‍डर को खोलिये \Temp फोल्‍डर को खोजकर इसमें से सभी फाइलों को डिलीट कर दीजिये। 
  9. विण्‍डोज से कोई भी अनावश्‍यक थीम का प्रयोग मत कीजिये यह आपके कम्‍प्‍यूटर की सबसे अधिक मैमोरी का प्रयोग करती हैं। 
  10. इन्‍टरनेट ब्राउजर में से भी ज्‍यादा पुरानी इन्‍टरनेट हिस्‍ट्री को भी डिलीट कर दीजिये। 

अपनी पैनड्राइव को रैम की तरह प्रयोग करें

How To Use Pendrive As RAM - अपनी पैनड्राइव को रैम की तरह प्रयोग कैसे करें



अपनी पैनड्राइव को रैम की तरह प्रयोग कैसे करें  - How To Use Pen drive As RAM 


आपके Computer की रैम बहुत कम होने के कारण आपके Computer की Speed स्‍लो है और आप बहुत दिनों से RAM लगवाने की सोच रहे हैं, लेकिन समय नहीं मिल पा रहा है तो कोई बात नहीं एक बहुत जबरदस्‍त ट्रिक से, आप अपनी pendrive को भी RAM की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं, और Computer की Speed को बढा सकते हैं, इसके लिये आपको कुछ स्‍टैप फॉलो करने होगें - 




अपने Computer के USB पोर्ट में अपनी pendrive लगाइये, यह कम से कम 2 GB का हो तो अच्‍छा होगा।

अब My Computer के Icon पर Right click कीजिये।  
अब खुली context menu में से Properties पर क्लिक कीजिये।  
Properties पर क्लिक करते ही एक विण्‍डो ओपन होगी, (विण्‍डोज 7 तथा 8 में इस स्‍टैप के बाद आपको Properties पर क्लिक करने के बाद Advanced System Settings पर क्लिक करना होगा विण्‍डोज xp में ऐसा नहीं करना है)  

इस विण्‍डो में Advanced tab पर क्लिक कीजिये। अब Performance की Settings बटन पर क्लिक कीजिये।

Performance Option विण्‍डो ओपन होगी, इस विण्‍डो में Advanced tab पर क्लिक कीजिये।
इसके बाद Virtual memory के अन्‍दर Change button बटन पर क्लिक कीजिये।


यहॉ Automatically manag paging file size for all drives पर टिक अगर लग रहा हो तो हटा दीजिये। 
अब अपनी pendrive को दी गयी लिस्‍ट में से सलैक्‍ट कीजिये।
अब custom size पर क्लिक कीजिये और वैल्‍यू दीजिये, यह वैल्‍यू आपकी pendrive के खाली स्‍पेस के बराबर तक हो सकती है।
अब सैट बटन पर क्लिक कर दीजिये।
अब इसके बाद आप अपने Computer को Restart कर दीजिये, लेकिन pendrive को मत निकालिये।
जब Computer दोबारा चालू होगा तो आपके Computer की Speed बढ चुकी होगी, और आपकी pendrive आपकी रैम की तरह काम कर रही होगी।

Windows XP की स्‍पीड दस गुना बढाइये

[how to speed up pc] विंडोज एक्स पी की स्‍पीड दस गुना बढाइये

अगर आपके कम्‍प्‍यूटर में विन्‍डोज एक्‍सी पी है और वह स्‍लो चल रही है  तो उसकी स्‍पीड को आप दिये गये तरीके से दस गुना तक बढा सकते हो 
स्‍टैप-१
तो पहले स्‍टार्ट बटन पर क्लिक कीजिए और my computer  पर माउस से राइट क्लिक करके Properties को खोलिये, जिससे System Properties Window ओपन हो जायेगी यहॉ पर Advanced teb को चुनिये इसके बाद Performance की  Settings खोलिये जिससे  Performance Options Window ओपन हो जायेगी जहॉ पर Visual Effects teb को सलैक्‍ट कीजिए  यहॉ पर आपको Adjust For Best Performance पर टिक करना है टिक करते ही नीचे दी Visual Effects की लिस्‍ट से सारे टिक मार्क हट जायेगे इसके बाद इस लिस्‍ट में सबसे नीचे वाले तीन Options पर टिक लगाये और Apply पर क्लिक कर दीजिए 






स्‍टैप-२ 
my computer  को खोलिये drive C को ओपन कीजिए इसके बाद Windows फोल्‍डर को ओपन कीजिए, Windows फोल्‍डर के अन्‍दर Temp फोल्‍डर को खोजकर ओपन कीजिए, ओपन करने के बाद इस फोल्‍डर के अन्‍दर की सभी फाइलों को Ctrl + A दबाकर सलैक्‍ट कर लीजिये और Shift + Delete प्रैस कर दीजिये इससे आपके Temp फोल्‍डर की सारी बेकार फाइलें Delete हो जायेगी

इन दोनों स्‍टैपों को फौलो करने के बाद सम्‍भवत आपकी Windows XP की स्‍पीड लगभग दस गुना बढ जायेगी